स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल का आयोजन किया गया

धमतरी। मुख्यमंत्री ने महतारी सदन का लोकार्पण किया इस अवसर पर स्वास्थ्य,परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग,का स्टाल जिसमें स्वर्ण प्रासन्न, आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण, फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम रखा गया था।स्टाल में प्रीति निर्मलकर 4 वर्ष को मुख्यमंत्री ने स्वर्ण प्रासन्न कराया गया, साथ ही छेदीन, रेवती, मेहतर, टेकराम, सौहद्रा, को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, शेष कुमार, मोनिका, दिनेश्वर, धर्मीन, भावेश को शिकलसेल पहचान कार्ड, मोनिका करेली बड़ी, नीलभ शुक्ला, मोतिम ग्राम बुड़ेनी, सोमेश हिरवानी परसटी, तुलेश्वर, दुजराम को फूड बास्केट दिया गया।मुख्यचिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी शारदा ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रिया कंवर, आयुष विभाग अवध पचौरी, डॉ. सेवंत, जिला मीडिया अधिकारी सिन्हा, आयुष्मान भारत जिला समन्वयक देवेंद्र सोनी, टीबी जिला समन्वयक आशीष वैष्णव, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मनोज एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *