‘मन की बात’ प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति का सशक्त एवं सार्थक माध्यम – विजय मोटवानी

आमापारा में विशिष्टजनों के साथ सुना 140 वां एपिसोड, युवाओं की फिटनेस, भारतीय कला-संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर हुई चर्चा

धमतरी। प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का आमापारा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद विजय मोटवानी ने विशिष्टजनों के साथ सामूहिक श्रवण किया।

‘मन की बात’ को बताया देशवासियों से सीधा संवाद करने का सशक्त माध्यम

कार्यक्रम के बाद विजय मोटवानी ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति का सशक्त एवं सार्थक माध्यम बन चुका है,जिसके जरिए प्रधानमंत्री देश के करोड़ों नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं और समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करते हैं।

भारतीय कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देने पर जोर

इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने, भारतीय पुरातत्व, कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत को पहचान दिलाने जैसे विषयों पर प्रेरणा मिलती है।

युवाओं की फिटनेस के लिए साइकिल उपयोग का संदेश बताया प्रेरणादायी

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने तथा गुड़ की उपयोगिता जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को भी महत्वपूर्ण बताया।

राजेंद्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, योगेश भईसारे, बबलू बंजारे सहित गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *