जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी और आईसीयू का रिनोवेशन शीघ्र पूरा करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने विभिन्न वार्डों और विभागों का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

धमतरी। जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा (आईएएस) ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय धमतरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों, वार्डों और चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ओटी और आईसीयू के नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के रिनोवेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को दोनों महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का नवीनीकरण कार्य शीघ्र और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर एवं उन्नत उपचार सुविधाएं मिल सकें।

स्वच्छता और अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने के निर्देश

सीईओ ने अस्पताल में स्वच्छता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और मरीजों को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *