आईटीआई कुरूद में 18 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला

पांच निजी कंपनियां 162 पदों पर करेंगी भर्ती, 10वीं से स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा अवसर

धमतरी। जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 18 नवंबर को शासकीय आईटीआई कुरूद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। इसमें पांच निजी कंपनियां 162 पदों पर भर्ती करेंगी।

10वीं से स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मौका

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर के अनुसार, पुशकल एग्रोटेक में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एवं सेल्स ऑफिसर के 40 पद, स्काई ऑटोमोबाइल में सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं फिटर के 7 पद, टीमलीज सर्विसेज में पिकर-पैकर के 50 पद, प्रगति फिनसर्व में ऑफिसर के 35 पद तथा आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती होगी।इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (ऑटोमोबाइल मैकेनिक) एवं बीएससी कृषि उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

अतः इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेले में रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *