
जनजातीय गौरव दिवस पर धान खरीदी के पहले दिन मिला लाभ, सरल और पारदर्शी व्यवस्था से किसान ने जताया संतोष
धमतरी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ,ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को निर्धारित तिथि पर अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया सरल, व्यवस्थित और पारदर्शी बन रही है।
सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान
इस व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को भी मिला। उन्होंने भटगांव सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केंद्र में एक ही बार में 58 क्विंटल धान का विक्रय किया। लगभग चार एकड़ कृषि भूमि वाले पाण्डेय ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से खरीदी की तिथि प्राप्त की और निर्धारित दिन केंद्र पहुंचकर बिना किसी परेशानी के अपनी पूरी उपज बेच दी।
ऑनलाइन टोकन से घर बैठे मिली धान विक्रय की तारीख
पाण्डेय ने बताया कि ऑनलाइन टोकन सुविधा से अब धान बेचने के लिए समिति के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते। घर बैठे टोकन मिलने से समय और मेहनत दोनों की बचत हुई है। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें दोबारा उपार्जन केंद्र आने की जरूरत भी नहीं पड़ी।
सरल एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसान ने जताया संतोष
बताया कि धान विक्रय से मिलने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की तैयारियों और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और धान खरीदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे किसानों के लिए सुविधाजनक बताया।राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसान निर्धारित समय पर अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

