धान खरीदी केंद्र कोसमर्रा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कोसमर्रा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था के निर्देश

कलेक्टर ने किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ धान की गुणवत्ता जांच, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

लापरवाही और अनियमितता पर तय होगी जिम्मेदारी

उन्होंने निर्देशित किया कि टोकन के अनुसार किसानों से धान खरीदी की जाए तथा तौल और पंजीयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न हो। किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।इस दौरान एसडीएम कुरूद पीयूष तिवारी, तहसीलदार भखारा भूपेश चंद्राकर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *