मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के श्रद्धालु अमृतसर और वैष्णो देवी रवाना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, दी सुखद यात्रा की शुभकामनाएं

धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले के तीर्थयात्री 10 से 15 नवंबर तक अमृतसर, वैष्णो देवी एवं ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर की यात्रा पर रवाना हुए। समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इस यात्रा से श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिल रहा है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर रेलवे स्टेशन पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग धमतरी डॉ. मनीषा पांडेय एवं महासमुंद की उप संचालक संगीता सिंह ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया एवं यात्रियों का कुशलक्षेम जाना और पुष्पहार पहनाकर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।इसके बाद सभी यात्री निर्धारित ट्रेन से रवाना हुए।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *