तीन स्थानों पर पुलिस की दबिश, 15 जुआरी गिरफ्तार; 44,890 रुपये जब्त

कोतवाली, करेलीबड़ी और सिहावा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52-52 पत्ती ताश बरामद

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के कब्जे से कुल 44 हजार 890 रुपये नगद और ताश की 52-52 पत्ती जब्त की है।एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली, चौकी करेलीबड़ी और थाना सिहावा पुलिस ने यह कार्रवाई की। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

थाना एवं स्थानवार गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. सिटी कोतवाली – मिशन ग्राउंड, धमतरी (2 आरोपी)

  1. भावेश जैन, निवासी शांति कॉलोनी, धमतरी।
  2. कैलाश केशवानी, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।

जब्ती: 41,200 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।

2. चौकी करेलीबड़ी – ग्राम भेण्ड्री (5 आरोपी)

ज्ञानेश्वर,राकेश, रूपेश, चंद्रशेखर,टिकेश,सभी निवासी ग्राम भेण्ड्री, चौकी करेलीबड़ी।जब्ती: 1,150 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।

3. थाना सिहावा – ग्राम सांकरा (8 आरोपी)

गिरधर निषाद, द्वारिका साहू, नौहर लाल साहू, ईश्वर तारक, मोहन ,अश्वन साहू, संतोष नाथ, राजू साहू, सभी निवासी ग्राम सांकरा (कोड़मुड़पारा), थाना सिहावा।जब्ती: 2,540 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *