
बॉक्सिंग रिंग और प्रशिक्षण मैट की कमी दूर करने का मिला आश्वासन
धमतरी। व्योम स्पोर्ट्स अकादमी के चार बॉक्सिंग खिलाड़ियों का इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल गेम्स के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद चयनित खिलाड़ियों एवं अकादमी के प्रशिक्षकों ने जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा से मुलाकात की। चयनित खिलाड़ियों में हर्ष सोनकर, दिनेश यादव, हिमांशु सोनी और अभय शामिल हैं।
जिला पंचायत सीईओ से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने जिले में बॉक्सिंग रिंग और प्रशिक्षण मैट की कमी से सीईओ नाहटा को अवगत कराया।बताया कि पर्याप्त प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।सीईओ नाहटा ने खिलाड़ियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और बॉक्सिंग रिंग की कमी दूर करने के संबंध में आश्वासन दिया।वहीं चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।अकादमी के प्रशिक्षक लोकेश साहू, लेखराज साहू और दुर्गेश पटेल ने खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम बताया।कहा कि बेहतर खेल सुविधाओं से जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में और अधिक सहयोग मिलेगा।

