राइस मिल में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में राइस मिल में युवती पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार,2 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे आरोपी दुलेश्वर टंडन,उम्र 25 वर्ष,निवासी भाठागांव, ने अनीता मडावी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में युवती के पीठ, कमर, हाथ और सिर पर चोटें आईं। घायल युवती को तत्काल शासकीय अस्पताल कुरूद ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए धमतरी के निजी अस्पताल रेफर किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद पुलिस ने धारा 333, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया तथा पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *