
बकाया राशि में छूट और सरचार्ज माफी से बी.एस. विशाल के परिवार को मिली राहत
धमतरी। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के तहत बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। धमतरी निवासी बी.एस. विशाल के परिवार को भी योजना के तहत बकाया राशि में छूट, सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफी और शेष राशि आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा मिली है,जो कि परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण बिजली बिल का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा था। योजना की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र डेनियल विशाल ने आवेदन किया। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को योजना का लाभ मिला, जिससे बकाया भुगतान का बोझ कम हुआ।
योजना में प्रमुख राहत
- बीपीएल उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर अधिकतम 75 प्रतिशत तक छूट।
- घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर 50 प्रतिशत तक राहत।
- सभी पात्र श्रेणियों के लिए सरचार्ज की 100 प्रतिशत माफी।
- न्यूनतम 10 प्रतिशत राशि जमा कर शेष राशि आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा।
जिले में अब तक 4,652 हितग्राहियों की पहचान की गई है। इनमें 4,115 उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं, जबकि 537 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है।योजना की अवधि 12 मार्च से 30 जून तक निर्धारित थी, जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है।वहीं विभाग द्वारा शिविरों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

