तीज मिलन समारोह में संस्कृति और परंपरा की झलक

देवांगन समाज की महिलाओं ने प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया उत्साह से हिस्सा

धमतरी। ग्राम सिवनी स्थित देवांगन परमेश्वरी समाज भवन में जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में महिलाओं ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक एकता की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार, रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ और जसगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी जुड़ाव और सामाजिक एकता मजबूत करने का अवसर देते हैं।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद की अध्यक्ष केशर देवांगन ने की। जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *