साइकिल रैली से बालिकाओं में भरेगा आत्मविश्वास और साहस

21 सितंबर को रुद्री से गंगरेल तक होगी रैली, पर्वतारोही समीरा खान करेंगी संवाद

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 सितंबर को बालिका साइकिल रैली एवं प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।साइकिल रैली शाम 4 बजे रुद्री से शुरू होकर गंगरेल तक जाएगी। इसके बाद शाम 4:45 बजे से गंगरेल स्थित वरदिया लेक व्यू में प्रेरणादायी संवाद होगा।वहीं प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं सोलो साइकिलिस्ट समीरा खान बालिकाओं से बातचीत कर अपने अनुभव साझा करेंगी और उन्हें चुनौतियों का सामना करने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी।कार्यक्रम का विषय “सपनों को पंख दें—साहस, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर बालिकाओं की उड़ान” रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *