
धमतरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र डाकबंगला में कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए अनंतिम योग्यता सूची जारी की गई है।सूची नगर पालिक निगम धमतरी, परियोजना कार्यालय और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में चस्पा की गई है। सूची के संबंध में अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) कार्यालय,में संपर्क किया जा सकता है।

