आपका काम ही आपकी पहचान, ऐसा काम करें जिसे पीढ़ियां याद रखें: कलेक्टर

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगरेल बांध रेस्ट हाउस में अभियंता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ उपस्थित रहे। अभियंताओं ने भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, नवाचार, तकनीकी दक्षता और जनोपयोगिता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

अभियंताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि “आपका काम ही आपकी पहचान है।उन्होंने अभियंताओं से ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखें।वहीं नियमित मैदानी निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सतत निगरानी तथा आधुनिक तकनीकों और नई निर्माण प्रक्रियाओं से लगातार अपडेट रहने पर जोर दिया।साथ ही जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने कहा कि सड़क, भवन, पुल और जल संरचनाओं जैसे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और दीर्घकालीन उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *