

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।उन्होंने नागरिकों से घर, प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने का आग्रह किया।कहा कि यह अवसर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना से मनाया जाए। साथ ही स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने के लिए मिट्टी के दीप खरीदने की अपील की।

