
धमतरी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में ग्रामीण बेरोजगार महिला-पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी, केक निर्माण और मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 22 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।प्रशिक्षण में खाद्य सामग्री तैयार करने के साथ केक निर्माण और मछली पालन की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को उद्यमिता, व्यवसाय संचालन और स्वरोजगार शुरू करने संबंधी मार्गदर्शन के साथ बैंक ऋण के लिए परामर्श भी मिलेगा।इसके लिए 18 से 50 वर्ष आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला-पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण निःशुल्क होगा और आवासीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी,इसके लिए कुल 35 सीटें निर्धारित हैं।अतः इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरसेटी कार्यालय, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे, धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं। संपर्क: 8839468509, 9755917024

