तब छत बचाने की चिंता, अब सपने सजाने की खुशी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने कुसुम बाई को दिया सुरक्षित आशियाना

धमतरी। ग्राम पंचायत जी जामगांव,निवासी कुसुम बाई के परिवार के लिए कभी बारिश में टपकती छत और मिट्टी की जर्जर दीवारें बड़ी चिंता का कारण थीं। मजदूरी से होने वाली सीमित आय में परिवार का गुजारा मुश्किल से होता था, ऐसे में पक्का मकान बनाना वर्षों से सपना ही बना हुआ था।वर्ष 2025-26 में पात्रता के आधार पर कुसुम बाई का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हुआ। योजना से मिली सहायता और मार्गदर्शन से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और आज परिवार एक मजबूत, पक्के एवं सुरक्षित मकान में खुशहाल जीवन जी रहा है।कुसुम बाई के लिए यह मकान महज चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। वह कहती हैं, “जिस पक्के घर का सपना कभी दूर लगता था, आज वही मेरा अपना आशियाना है।वहीं कुसुम ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्धायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि परिवारों को पक्का घर देने की पहल ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *