16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप जिला पंचायत कार्ययोजना मंजूर

धमतरी। जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक अरुण कुमार सार्वा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप तैयार जिला स्तरीय कार्ययोजना और प्रस्तावित विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।बैठक में PAI-2.0 के थीमवार स्कोर के आधार पर कम प्रगति वाले क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के चयन पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, अधोसंरचना, सामाजिक विकास और सुशासन से जुड़े कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कार्ययोजना में शामिल करने पर चर्चा हुई।सदस्यों ने 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनटाइड एवं टाइड मद की राशि का पारदर्शी और आवश्यकता आधारित उपयोग सुनिश्चित करने पर सहमति जताई तथा सार्वा ने स्वीकृत कार्यों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।वहीं जिला पंचायत सीईओ ने कार्ययोजना और PAI-2.0 के आधार पर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया, गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्यगण, लेखाधिकारी चंदन टंडन, उपसंचालक पंचायत नकुल प्रसाद वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *