चालीहा महोत्सव में सातवीं बार हुई सिंधी ज्ञान परीक्षा

करीब 80 महिलाओं समेत बच्चों और युवाओं ने लिया हिस्सा

धमतरी। सिंधी समाज धमतरी द्वारा कोष्टापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।इसी क्रम में रविवार को झूलेलाल महिला मंडल कोष्टापारा द्वारा लगातार सातवें वर्ष सिंधी भाषा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया,जिसमें करीब 80 महिलाओं सहित बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिंधी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन

सिंधी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा के लिए महिला मंडल ने प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ पांच दिवसीय विशेष ट्यूशन क्लास भी आयोजित की। 3 सितंबर को प्रतिभागियों को सिंधी भाषा में तैयार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया था।परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक झूलेलाल ग्राउंड में हुई,जिसमें कुल 11 प्रश्न पूछे गए।वहीं महिला मंडल की सदस्यों और झूलेलाल मंडल परिवार के सेवादारों ने परीक्षा व्यवस्था संभाली।परीक्षा के बाद झूलेलाल धर्मशाला में प्रतिभागियों एवं सेवादारों के लिए लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया। महिला मंडल ने कहा कि सिंधी भाषा, संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *