मानव वन मोड़ पर चाकू दिखाकर 6 हजार और मोबाइल लूटारुद्री पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार और दो नाबालिग संरक्षण में

धमतरी।पुलिस के अनुसार 7 सितम्बर की शाम करीब 6:45 बजे ग्राम खिरकीटोला निवासी ढालसिंग नेताम के साथ मानव वन मोड़ के पास तालाब के समीप दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे आरोपियों ने रास्ता रोककर चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर 6 हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया।हुई वारदात के बाद साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के बाद लूटकांड में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया तथा आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम, VIVO मोबाइल, चाकू, मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत उर्फ दीपू ध्रुव, उम्र 23 वर्ष और भरत यादव, उम्र 22 वर्ष,के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *