
धमतरी। गंगरेल बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए जल प्रबंधन के तहत बांध से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।इसमें एनआरबी से एमएमसी की ओर 5 हजार क्यूसेक और महानदी में 25 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है।रात्रि 10 बजे गंगरेल बांध का जलस्तर 348.43 मीटर दर्ज किया गया।बांध में 35,058 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जबकि 16,725 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई।बांध 96.66 प्रतिशत भरा हुआ है।वहीं लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए प्रशासन ने बांध एवं निचले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी एवं लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

