भखारा में मेगा क्रेडिट कैंप, 476 प्रकरणों में 32 करोड़ की ऋण सहायता

किसानों, महिलाओं, एसएचजी और उद्यमियों को मिला लाभ; 15 सितंबर को प्रस्तावित है वृहद लोन मेला

धमतरी। भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा क्रेडिट कैंप में 476 ऋण प्रकरणों में करीब 32 करोड़ रुपए की ऋण सहायता स्वीकृत एवं वितरित की गई। खरीफ समृद्धि अभियान 2.0 के तहत आयोजित कैंप में किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण सुविधा दी गई।कैंप में 211 केसीसी प्रकरणों में 6 करोड़, 155 एसएचजी प्रकरणों में 5 करोड़, 69 कृषि टर्म लोन में 5 करोड़ और 7 फूड एवं एग्रो प्रोसेसिंग प्रकरणों में 16 करोड़ रुपए की ऋण सहायता शामिल रही। वहीं नारी शक्ति योजना के 34 प्रकरणों में 84 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।कलेक्टर ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाते हैं।अतःहितग्राहियों से ऋण का उपयोग उत्पादक गतिविधियों में कर आय बढ़ाने की अपील की।इस दौरान साइबर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में यूपीआई धोखाधड़ी, फिशिंग, क्यूआर कोड स्कैम और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।वहीं कलेक्टर ने बताया कि जिले में 15 सितंबर को जिंजर लीफ में वृहद लोन मेला प्रस्तावित है। उन्होंने पात्र नागरिकों और उद्यमियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *