
शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के लिए एक मंच
धमतरी। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को उनकी जरूरत और रुचि के अनुरूप शिक्षा, कौशल, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने ‘युवा धमतरी’ पहल शुरू की है।इच्छुक प्रतिभागियों से पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी आवश्यकता, चुनौतियां एवं आकांक्षाएं साझा करने की अपील की गई है।पंजीयन के आधार पर युवाओं को उनकी जरूरत के अनुसार मेंटर्स, डोमेन एक्सपर्ट्स, प्रशिक्षण संस्थानों, उद्योगों एवं उपलब्ध योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ‘युवा धमतरी’ युवाओं को Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup की पूरी यात्रा में मार्गदर्शन एवं सहयोग से जोड़ने का प्रयास है।वहीं कलेक्टर ने युवाओं से सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं के आधार पर उपलब्ध संसाधनों और अवसरों को जोड़ा जाएगा।अतःइच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी एवं स्टार्टअप yuvadhamtari.com पर पंजीयन कर सकते हैं। मार्गदर्शन के लिए CGS Network के मोबाइल नंबर 9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है।

