
डिजिटल सुविधा से बचा समय, श्रम और आने-जाने का खर्च
धमतरी। सरकारी प्रमाण पत्र के लिए अब ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।‘सेवा सेतु’ के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड और आवेदन की स्थिति की जानकारी मिलने से शासकीय सेवाएं आसान हो रही हैं।
ग्राम सिरी की पूजा और किरण ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।वहीं दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।इसके लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
सेवा सेतु’ जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच आसान पूजा और किरण ने बताया कि डिजिटल सुविधा से उनका समय, श्रम और आने-जाने का खर्च बचा। ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच आसान होने के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन के जरिए सरकारी सेवाओं को सरल, समयबद्ध और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक उदाहरण है।

