
‘थैंक यू टीचर्स’ से गूंजा कृष्णा पब्लिक स्कूल
धमतरी। कृष्णा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देते हैं।वहीं विद्यालय के डायरेक्टर विनोद उपाध्याय एवं अनुपमा उपाध्याय ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

