गणेशोत्सव में सुरक्षा से समझौता नहीं, पंडालों में CCTV अनिवार्य

पुलिस-प्रशासन ने 20 समितियों के साथ की बैठक, दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

धमतरी। गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिटी कोतवाली में आयोजित बैठक में 20 गणेशोत्सव समितियों को पंडालों में CCTV, अग्निशमन उपकरण, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक

एएसपी डीसी पटेल की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रतिमा स्थापना-विसर्जन के निर्धारित मार्ग व समय, यातायात व्यवस्था, वैध विद्युत कनेक्शन और डीजे के निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया।वहीं पंडालों में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक के साथ रात्रि में जिम्मेदार सदस्यों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।पुलिस ने समितियों से पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची थाने में जमा कराने तथा गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *