गांव की जरूरत के हिसाब से बने कार्ययोजना, गुणवत्ता पर दें जोर – सिन्हा

धमतरी। विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने कुरूद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। धूमा में बालिका शौचालय, अमृत सरोवर व पंचायत भवन तथा चरमुड़िया के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

ग्रामीण आजीविका से जोड़ने पर जोर दिया।

आयुक्त ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की जानकारी ली और अमृत सरोवर को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने पर जोर दिया।वहीं पंचायत भवन में क्यूआर कोड स्कैन कर कार्यों की डिजिटल प्रगति देखी तथा युक्तधारा, सिक्योर और क्लार्ट पोर्टल पर योजनाओं की मॉनिटरिंग की समीक्षा की।कुरूद जनपद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना स्थानीय जरूरत, संसाधन और परिस्थितियों के आधार पर तैयार हो। जल संरक्षण, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े टिकाऊ कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध स्वीकृति, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *