
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर बाल कृष्ण और राधा के स्वरूप को झूला झुलाया गया।वहीं राजयोगिनी सरिता दीदी ने श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन से पवित्रता, प्रेम, सत्य और श्रेष्ठ संस्कारों की प्रेरणा मिलती है। बच्चों ने ‘सतयुग का कृष्ण’ विषय पर नृत्य-नाटिका सहित भजन और नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।समापन पर केक काटकर जन्माष्टमी की खुशियां मनाई गईं और बच्चों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में कामिनी कौशिक, सुषमा नंदा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

