
नगरी में सर्वाधिक 878.2 मिमी, धमतरी में 829.4 मिमी वर्षा दर्ज
धमतरी। जिले में मानसून वर्ष 2026 के दौरान लगातार वर्षा का दौर जारी है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 1 जून से 23 अगस्त तक जिले में कुल औसत 783.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।यह इसी अवधि की पिछले 10 वर्षों के आधार पर निर्धारित औसत वर्षा 744.7 मिलीमीटर की तुलना में 105.2 प्रतिशत है।जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1352.4 मिलीमीटर है।तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार नगरी तहसील में सर्वाधिक 878.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य औसत की तुलना में 111.1 प्रतिशत है।वहीं धमतरी तहसील में 829.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत की तुलना में 108.5 प्रतिशत है। इसी तरह कुरूद में 778.3 मिलीमीटर,मगरलोड में 773.9 मिलीमीटर,कुकरेल में 787.0 मिलीमीटर,बेलरगांव में 754.1 मिलीमीटर एवं भखारा तहसील में 683.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।वहीं 23 अगस्त को जिले में 130.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें धमतरी में 31.0, कुरूद में 19.2, मगरलोड में 12.1, नगरी में 19.2, भखारा में 9.1, कुकरेल में 25.0 तथा बेलरगांव में 14.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तहसील स्तर पर वर्षा, जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर तथा संभावित आपदा की स्थिति की नियमित जानकारी संकलित की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


