
स्टार्टअप संस्थापकों को मिलेगा नेटवर्किंग, सीखने और प्रकृति से जुड़ने का अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026 का आयोजन 16 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।इस रिट्रीट में संस्थापकों के लिए सार्थक नेटवर्किंग, एडवेंचर एवं मनोरंजक गतिविधियां, लर्निंग सेशन और फाउंडर कन्वर्सेशन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।साथ ही प्रतिभागियों को साथी उद्यमियों के अनुभवों से सीखने और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संस्थापकों को नए दृष्टिकोण, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रकृति के सान्निध्य में होने वाली गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और भविष्य के लिए नए विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।“Escape. Explore. Evolve.” की थीम पर आधारित यह रिट्रीट छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप समुदाय के लिए संवाद, सीख और नए संबंधों का एक विशेष मंच बनेगा।


