“तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों के विरुद्ध पुलिस का सख्त अभियान” – जिलेभर में COTPA एक्ट के तहत व्यापक वैधानिक कार्यवाही

“स्वस्थ समाज एवं नशामुक्त युवा हमारी प्राथमिकता” – COTPA एक्ट के तहत 100 प्रकरण दर्ज कर 20,000/- रूपये की चालानी कार्यवाही

धमतरी। एसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जिले के सभी अनुभागों के थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी के तहत अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने,तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के संबंध में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध COTPA एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई,अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 100 से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 20,000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।तंबाकू एवं धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव परिवार एवं समाज पर भी पड़ता है। विशेष रूप से कम उम्र के बच्चों एवं युवाओं में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए कानून के प्रभावी पालन के साथ-साथ जनजागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।इसी उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशामुक्ति, तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं कानून के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।अतः
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *