15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस

सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।कलेक्टर आदेश जारी करते हुए जिले की समस्त मदिरा दुकानों एवं संबंधित मदिरा प्रतिष्ठानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप 15 अगस्त को धमतरी जिले की देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानें, तथा मद्य भाण्डागार बंद रहेंगे।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा के अवैध धारण, विक्रय एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए,इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा आवश्यक निगरानी एवं कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *