प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

धमतरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026 मौसम के लिए किसानों को बड़ी राहत मिली है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राज्य में किसानों के पंजीयन तथा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है।जारी आदेश के अनुसार यह विस्तार राज्य शासन के अनुरोध पर किया गया है।भारत सरकार ने योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्रस्ताव का परीक्षण किया।साथ ही योजना का संचालन कर रही बीमा कंपनियों द्वारा भी समय-सीमा बढ़ाने पर सहमति प्रदान की गई।इसके बाद किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया।विस्तारित अवधि में किए गए सभी वैध पंजीयनों पर भारत सरकार की प्रीमियम अनुदान (सब्सिडी) की हिस्सेदारी भी पूर्ववत देय होगी।भारत सरकार ने राज्य शासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि विस्तारित अवधि के दौरान योजना के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार के नैतिक जोखिम (Moral Hazard) एवं जोखिम के पक्षपातपूर्ण चयन (Anti-selection) की संभावना को समाप्त करने के लिए योजना के परिचालन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।साथ ही सभी पंजीयन एजेंसियों एवं संबंधित माध्यमों को आवश्यक निर्देश जारी कर अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *