नगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुबह 5 बजे उनके घरों से जबरन उठाया

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के दौरे से पहले पुलिस का दुरुपयोग, कांग्रेस ने कहा – “सरकार डरी हुई है”
“अपनी बात सरकार से नहीं करेंगे तो किससे करेंगे?” – मनोज साक्षी

धमतरी। जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा के नगरी दौरे से पहले पुलिस ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दीं,सुबह करीब 5 बजे नगरी पुलिस ने नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को उनके घरों से जबरन उठाया।इस कार्रवाई से नगरी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है,लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार लोकतंत्र की बात करती है और दूसरी तरफ विपक्ष को इस तरह कुचलने का काम करती है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप है कि जिला प्रभारी मंत्री के दौरे में जनता की समस्याओं और सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाना था,इसी डर से सरकार ने पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया है,आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “यह तानाशाही नहीं तो और क्या है? अपनी बात सरकार से नहीं करेंगे तो किससे करेंगे? सरकार पूरी तरह डरी हुई है और आने वाले समय में कांग्रेस के डर से ही ये सब पुलिस को आगे करके करवा रही है,कहा “लोकतंत्र में विरोध करना, सवाल पूछना अपराध नहीं है। लेकिन ये सरकार विपक्ष को खत्म करने पर तुली है। सूचना मिलते ही आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, नगरी ब्लॉक अध्यक्ष अनवर राजा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी,सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने साथियों से मिलने नगरी थाना पहुंचे और कहा कि भविष्य में अगर इस तरह की तानाशाही दोहराई गई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।“हम आगे भी मुखर रहेंगे। क्षेत्र की समस्या को उठाते रहेंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। जेल भेजना है,लेकिन जनता के मुद्दों पर बोलना बंद नहीं करेंगे। राजस्व मंत्री का दौरा जनता के बीच जाने का कार्यक्रम है, इसे रोककर सरकार अपनी हार स्वीकार कर रही है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *