जिले की 122 ग्राम पंचायतों में बनेंगे मुक्तिधाम शेड

ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं, बारिश और धूप से मिलेगी राहत

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले की 122 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं,इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के दौरान धूप, बारिश एवं अन्य प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में लोगों को राहत मिलेगी तथा मुक्तिधाम परिसरों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा,इस
योजना के तहत जिले के चारों विकासखंडों में मुक्तिधाम शेड का निर्माण किया जाएगा,इससे ग्राम पंचायतों में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मुक्तिधाम विकसित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 7 करोड़ 32 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम केवल अंतिम संस्कार का स्थान ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं और सामुदायिक गरिमा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।लंबे समय से अनेक पंचायतों में शेड और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।,इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मुक्तिधाम शेड निर्माण का निर्णय लिया गया है,जिससे अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।साथ ही मुक्तिधाम परिसर अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और उपयोगी बनेंगे।जयंत नाहटा ने बताया कि सभी संबंधित ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तकनीकी निरीक्षण और सतत निगरानी व्यवस्था भी की गई है, ताकि स्वीकृत राशि का प्रभावी उपयोग हो और ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके,इन निर्माण कार्यों से स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *