केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील

धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के परिवहन उड़नदस्ता ने सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ बीते दिन कार्रवाई की है।जांच के दौरान केजव्हील लगे तीन ट्रैक्टरों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया।जिला परिवहन अधिकारी रावटे ने बताया कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले केजव्हील सड़क की सतह को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हैं,पक्की सड़कों पर गहरे निशान और गड्ढे बनने लगते हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उम्र प्रभावित होती है,बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है,इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।बताया कि केजव्हील का उपयोग मुख्य रूप से खेतों में कृषि कार्य के लिए किया जाता है, लेकिन सार्वजनिक एवं पक्की सड़कों पर इनका इस्तेमाल सड़क सुरक्षा और सड़क संरचना, दोनों के लिए नुकसानदायक है।रावटे ने ट्रैक्टर मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर का संचालन न करें,सड़कें सभी के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति हैं,इनके संरक्षण की जिम्मेदारी वाहन चालकों की भी है अतःवाहन मालिकों से नियमों का पालन करने की अपील की तथा चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *