रोजगार मेला का आयोजन 27 जुलाई को

धमतरी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा 27 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सेल्स प्रमोटर, लाईफ मित्र, प्यून, सेल्स एक्जूकेटिव, पर्चेस असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर एवं रिसेप्सनिष्ट के कुल 182 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, लॉ ग्रेजुएट एवं अन्य ग्रेजुएट उत्तीर्ण हो, वे प्लेसमेंट कैम्प में ऑनलाईन आवेदन कर सभी शैक्षणिक, तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *