ग्राम जोगीडीह के राजस्व अभिलेखों पर 15 दिवस के भीतर करें दावा-आपत्ति प्रस्तुत

धमतरी। जिले के असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत ग्राम जोगीडीह, प.ह.नं. 40, का राजस्व सर्वेक्षण पूर्ण कर प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत एक नक्शा शीट एवं सर्वे सूची अंतिम प्रकाशन हेतु उपलब्ध करा दी गई है तथा तैयार किए गए खसरा एवं नक्शा अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायत भवन में कार्यालयीन समय के दौरान भू-धारकों एवं आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि तैयार किए गए नक्शा शीट एवं खसरा अभिलेखों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर स्वयं अथवा अधिकृत अभिभाषक के माध्यम से कार्यालयीन समय में लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं, निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *