

धमतरी। शासन द्वारा एसपी सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी से माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर पर आज रूद्री पुलिस ग्राउंड में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया,इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करना था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 54 रन बनाए। टीम की कप्तानी कलेक्टर ने की,जवाब में पुलिस विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।मैच का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा, जब एसपी परिहार ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग—तीनों भूमिकाओं में दमदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया,
मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने परिहार के सफल, प्रेरणादायी और जनहितैषी कार्यकाल को याद की तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।


