
धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन -घरेलू वायरिंग एवं घरेलू इलेक्ट्रिक उपकरण, मशीन रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास आवेदक आगामी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं,आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।


