सीईओ ने नगरी विकासखंड में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति एवं बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

छात्राओं के साथ मध्यान भोजन कर भोजन की गुणवत्ता परखी

धमतरी। नव पदस्थ सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने जनपद पंचायत नगरी अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला बोड़रा की छात्राओं के साथ मध्यान भोजन कर भोजन की गुणवत्ता परखी।नाहटा ने ग्राम सियादेही स्थित लइका घर का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्राम पिपराहीभर्री के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, स्वच्छता, खेल एवं शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए केंद्र को बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया।
तत पश्चात नगरी स्थित मॉडल लाइब्रेरी एवं को-वर्किंग स्पेस का निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही अध्ययन सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विकसित वातावरण की जानकारी ली,इस प्रकार की सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोड़रा, खल्लारी एवं मसानडबरा में जनमन मॉडल आवास तथा 37 आवासीय कॉलोनी का भी निरीक्षण कर परिसरों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, रखरखाव तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा
ग्राम सांकरा में मॉडल लाइब्रेरी, समर्थ पोर्टल, पंचायत कार्यालय एवं मखाना उत्पादन केंद्र का अवलोकन कर पंचायत स्तर पर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, डिजिटल सेवाओं के प्रभावी संचालन, शासन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा आजीविका संवर्धन गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा हितग्राही केंद्रित कार्यसंस्कृति अपनाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *