विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं पर होंगे निर्णय

16 एवं 17 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन

धमतरी। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 16 एवं 17 जुलाई को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।इन ग्राम सभाओं में ग्राम विकास, स्वच्छता, आधारभूत अधोसंरचना तथा ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे,जिसके लिए कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है ।
विशेष ग्राम सभाओं में वीबीजीआरएएमजी (VBGRAMG) के अंतर्गत प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी,इनमें बालिका विद्यालयों एवं पीएमश्री विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार बालिका शौचालय निर्माण, जल संरक्षण के लिए सूखे या कम जल वाले बोरवेल के समीप इंजेक्शन वेल (रिचार्ज पिट) का निर्माण, जर्जर अथवा अनुपलब्ध मुक्तिधामों के स्थान पर नवीन मुक्तिधाम निर्माण तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं साथ ही उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भवन, मैदान समतलीकरण, धरसा सड़क निर्माण, विद्यालयों में लाइब्रेरी एवं लैब, पांच वर्ष पुराने आंगनबाड़ी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पंचायत भवन तथा अन्य अनुमेय विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले की 148 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए नाडेप निर्माण, सामुदायिक डस्टबीन, नालियों के अंतिम छोर पर सोखता गड्ढ़ा निर्माण तथा आवश्यक स्वच्छता अधोसंरचना विकसित करने के प्रस्ताव लिए जाएंगे,साथ ही ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, छात्रावास, उपस्वास्थ्य केंद्र एवं सभी परिवारों में गीला, सूखा, सैनिटरी तथा ई-वेस्ट सहित चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने, कचरा संग्रहण वाहनों में पृथक संग्रहण व्यवस्था, कचरा शेड, सामुदायिक शौचालय एवं ट्राइसाइकिल के रख-रखाव तथा स्वच्छता शुल्क (यूजर चार्ज) की अनिवार्य वसूली पर भी निर्णय लिए जाएंगे,ग्राम सभाओं में 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार की जाएगी तथा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एलएसजीडी) की नौ प्रमुख थीमों को शामिल करने संबंधी संकल्प भी पारित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *