
धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सुनैना साहू और समीक्षा साहू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।’इंस्पायर अवार्ड मानक’’ योजना के तहत जापान के वैज्ञानिक भ्रमण से वापस लौटने पर कलेक्टर ने दोनों छात्राओं से मुलाकात की और इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।इस वर्ष ’’इंस्पायर मानक स्कीम’’ सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए देशभर से कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया था,इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच छात्राओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जिसमें धमतरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमर्रा से ही दो छात्राओं ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की बेहद अहम भूमिका रही है,कुमारी समीक्षा साहू ने शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की शिक्षिका कविता सिन्हा के कुशल निर्देशन में यह मुकाम हासिल किया, वहीं कुमारी सुनैना ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी के शिक्षक लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया था,अपने इस शैक्षणिक और वैज्ञानिक भ्रमण के दौरान दोनों बेटियों ने जापान की अत्याधुनिक तकनीक, सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध संस्कृति को बेहद करीब से महसूस किया तथा जापान से सकुशल वापस लौटने पर इन छात्राओं का जिले में भव्य स्वागत किया गया,इस अवसर पर भ्रमण के दौरान सहयोगी रहे स्कॉट शिक्षक अनिल साहू एवं प्रीति शांडिल्य के योगदान की भी सराहना की गई।


