
हेरोइन (चिट्टा) सहित मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, कुल 36 हजार रुपये का मशरूका कुरुद पुलिस के कब्जे में
धमतरी। थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं,जिस पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की तथा मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया,तथा पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपीगण का नाम-
(1) वाहिद खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।
(2) केशवराम ध्रुव,उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।


