
धमतरी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र संगठन निर्धारित अवधि के भीतर अपना नामांकन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।जानकारी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 1 जून से 27 जुलाई तक संचालित की जा रही है,इच्छुक आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं,नामांकन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करना अनिवार्य होगा।


