
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी बेलरगाँव मंडल के ग्राम पांडरवाही में जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर संक्षिप्त उद्बोधन प्रस्तुत किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, भाजपा बेलरगाँव मंडल महामंत्री मोनु साहू, सरपंच पोड़ागांव सुषमा नाग, शाला प्रबंधन समिति हाईस्कूल घटुला के अध्यक्ष बीरेंद्र नाग,सहित अनेक सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।


