
धमतरी। ग्राम देमार के साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान समाजिक भवन सहित समाजहित, संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के विकास तथा समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।वहीं मुलाकात के दौरान रंजना साहू सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सहभागिता से ही सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलती है,विभिन्न विषयों व सुझावों को गंभीरता से सुना तथा जनहित एवं समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक में सामाजिक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए।


