मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजनाके तहत,कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन

परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय गोकुलपुर, धमतरी में

धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 5 जुलाई को समय प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आदर्श विद्यालय गोकुलपुर धमतरी में होगी,अतः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से 3 जुलाई तक प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *