अमाबगीचा में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी हुए गिरफ्तार

8 जुआरियों से नगदी रकम,6 मोटरसाइकिल एवं 7 मोबाइल फोन सहित कुल कीमती 1,83,800/- रूपये किया गया जप्त

धमतरी। पुलिस द्वारा एसपी के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है,जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 8 व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं गवाहों के समक्ष पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मेघनाथ साहू,उम्र 30 वर्ष, राजेश कुमार रात्रे,उम्र 32 वर्ष, महादेव रात्रे,उम्र 68 वर्ष, गजेंद्र कुमार निषाद,उम्र 40 वर्ष, नारदराम निषाद उम्र 39 वर्ष, छन्नु लाल रात्रे,उम्र 77 वर्ष, देनेश्वर साहू, उम्र 56 वर्ष, एवं कवल सिंह साहू,उम्र 52 वर्ष,सभी ग्राम रामपुर निवास, जिला धमतरी होना बताया,जिस पर जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *